सुबह-ए-बनारस में ही कोरोना का कोहराम, अहले सुबह मिले इतने संक्रमित जानकार आप हो जायेगे हैरान

मो0 सलीम

वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना अपना कोहराम मचाये हुवे है। रोज़ रोज़ संक्रमण के नए मामले इतने सामने आते जा रहे है कि इंसान कोरोना से खौफजदा होता जा रहा है। सभी बाज़ार खुले हुवे है। सडको पर भीड़ है। खरीदार हो न हो मगर कोरोना अपना प्रहार बढाता ही जा रहा है।

Demo Pic

आज सुबह बीएचयु से आई रिपोर्ट ने शहर बनारस में कोरोना के खौफ का माहोल पैदा कर डाला। सुबह 11 बजे तक आई रिपोर्ट में शहर बनारस में नये कोरोना संक्रमितो की संख्या 171 मिली है। इसके साथ ही कुल संक्रमितो की संख्या 3924 हो गई है। वही एक राहत की खबर भी है कि अब तक कुल 2068 संक्रमित मरीज़ इस बिमारी को हरा कर अपने घरो को स्वस्थ्य होकर जा चुके है।

अगर पॉजिटिव रेशियो को जोड़े तो आज कुल 1954 टेस्ट हुवे है। जिसमे से 171 पॉजिटिव आये है। इस प्रकार पॉजिटिव केस 8।75 फीसद शहर में आज नोट किया गया है। साथ ही जनपद में अब तक 75 मौतों का सबब कोरोना बन चूका है।

Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon