खौफज़दा कर रही कोरोना की रफ़्तार, कुल संक्रमितो की संख्या 37 लाख के करीब, 65 हज़ार से अधिक मौतों का सबब बन चुका है ज़ालिम कोरोना

तारिक़ आज़मी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  36.91 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या  36,91,166 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,921 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 819 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 65,288 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 28,39,882 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 7.85 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है। देश में अभी कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 7.37% पर चल रहा है। यानी कि जितने सैंपलों की जांच हो रही है, उनमें से 7.37 फीसदी मामले कोरोना से संक्रमित निकल रहे हैं।

 30 अगस्त को 9,48,460 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 4,32,56,374 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए।

वहीं राज्यवार आंकड़ों को समझें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (11,852) में देखने को मिले। दूसरे नंबर आंध्र प्रदेश 10,004 संक्रमितों के साथ पहुंच गया है। इसके बाद कर्नाटक में 6495, तमिलनाडु में 5956 और उत्तर प्रदेश में 5956 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं बात करें राज्यवार मृतकों की संख्या की, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 184 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। 24 घंटों में मृतकों के मामले में कर्नाटक दूसरा राज्य है जहां 113 लोगों की मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश क्रमश: 91, 85 और 63 मौतों के साथ तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर आता हैं।

Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon