रवि पाल
मथुरा। मुहब्बत का जमाना दुश्मन बन जाता है. इसका जीता जागता उदहारण देखने को मिला जब प्रेम प्रसंग में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट पीट कर ग्रामीणों ने हत्या कर दिया. वहीं साथ गया दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामला दो गाँवों का होने के कारण दोनों गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों गाँवों में पीएसी और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।


मृतक का शव गाँव भरतिया के एक मकान में मिला है, जबकि दूसरे युवक को वहाँ के ग्रामीणों ने पीटने के बाद बंधक बना लिया था। देर रात घटना की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों गाँवों में पुलिस बल तैनात करने के आदेश दे दिए। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। दोनों गाँवों के बीच तनाव को देखते हुए फिलहाल दोनों गाँवों में एक प्लाटून पीएसी, दो क्षेत्राधिकारी व तीन इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मृतक के परिजनों ने लड़की के पिता समेत गाँव भरतिया के सात लोगों के खिलाफ युवक की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
इस सम्बन्ध में एसएसपी मथुरा डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सेामवार की रात को पुलिस को सूचना मिली की भरतिया गाँव में दो लोगों को पकड़ लिया गया है। उनके साथ मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस के पहुँचने पर पता चला कि साहब सिंह निवासी परखम गुर्जर और उसके दोस्त के साथ मारपीट की है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ साहब सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषत कर दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon