मुख्यमंत्री शिवराज सिंह -सिंधिया की सभा में RSS का हंगामा, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले राजपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया। सभा स्थल पर भारी हंगामा हुआ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया! जवाब में RSS के स्वयंसेवक भी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक चेतन भार्गव के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर, मुंगावली और डबरा के दौरे पर हैं. इसी क्रम में चौहान और सिंधिया अशोक नगर के राजपुर में सभा में पहुंची इसी दौरान मुख्यमंत्री की सभा में RSS के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. ये लोग संघ प्रचारक चेतन भार्गव पर पिछले दिनों हुई FIR का विरोध कर रहे थे!

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ घूम-घूमकर सभाएं कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है अशोक नगर की सभा में सिंधिया के खिलाफ RSS स्वयंसेवकों ने जमकर हंगामा किया।

सभा में इन लोगों ने संघ प्रचारक के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग की और जमकर नारेबाजी. पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

The post मुख्यमंत्री शिवराज सिंह -सिंधिया की सभा में RSS का हंगामा, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन appeared first on Political Wire.


Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon