बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में गिरफ़्तार फ़िल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को राहत नहीं मिली है और उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को ही रिया और उनके भाई की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया और शौविक को गिरफ्तार किया था और दोनों मुंबई की भायखला जेल में बंद थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल मिलने पर एनसीबी ने जांच शुरू की थी और इसी मामले में रिया और शौविक का नाम सामने आया था। इनके अलावा सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया था।
https://ift.tt/32TzgHY
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon