--- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं झुकने वाली निकिता तोमर की हत्या में शामिल अजरु गिरफ्तार, इसी ने दिया था तौसीफ को कट्टा लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
निकिता तोमर की हत्या मामले में तीसरी गिरफ्तारी कर ली गई है। तीसरे गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अजरु है। अजरु ने ही निकिता तोमर की हत्या के मुख्य आरोपित तौसीफ को देशी कट्टा दिया था। इसी कट्टे से हत्या को अंजाम दिया गया।
बल्लभगढ़ #NikitaMurderCase में तीसरी गिरफ़्तारी। हत्यारे तौसिफ को वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा मुहैय्या कराने वाला अपराधी अजरु दर्जनों स्थान पर छापेमारी के बाद नूह ज़िले से गिरफ़्तार। फ़रीदाबाद क्राइम ब्रांच की एक और बड़ी उपलब्धि। @cmohry @anilvijminister @police_haryana
— Faridabad Police #PeoplesPolice (@FBDPolice) October 28, 2020
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दर्जनों स्थान पर छापेमारी के बाद नूंह जिले से अजरु को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उस आई-20 कार को भी जब्त कर लिया गया है, जिससे तौसीफ आया था और निकिता को अगवा करने की नाकाम कोशिश के बाद गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी।
रेवान भी गिरफ्तार
निकिता तोमर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित तौसीफ के अलावा पुलिस ने दूसरे आरोपित रेवान को भी धर-दबोचने में कामयाबी पाई। मृतका के परिजनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। निकिता तोमर हत्याकांड के दोनों ही आरोपितों को नूँह से गिरफ्तार किया गया।
तौसीफ की अम्मी ने बनाया था धर्म परिवर्तन का दबाव
निकिता तोमर के पिता का दावा है कि आरोपित तौसीफ ही नहीं बल्कि उसकी माँ भी उनकी बेटी निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती रहती थी। छात्रा के पिता ने आरोपित तौसीफ की माँ पर आरोप लगाया है कि वह बार-बार फोन कर के उनकी बेटी पर दबाव डालती थी कि उनका मजहब कबूल कर लो। यह सिलसिला उस वक्त से चल रहा था, जब 2018 में तौसीफ ने पहली बार निकिता का अपहरण किया था।
पीड़िता के पिता का कहना है कि पहली बार जब बच्ची का अपहरण हुआ था तो उसे छुड़ा लिया गया था। लेकिन उस हादसे के बाद से ही तौसीफ की माँ बार-बार निकिता को फोन कर कहती थी, “तुम हमारा मजहब कबूल कर लो। अब तुमसे कौन शादी करेगा। तुम्हारा अपहरण भी हो गया है और अब तुम्हारा क्या होगा। तुम हमारा मजहब कबूल कर मेरे बेटे की हो जाओ।”
https://ift.tt/34Atxsw
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon