मप्र उपचुनावो का तारीखों का ऐलान हो चुका है और तारीखो के ऐलान के साथ ही राजनैतिक सरगर्मिया भी बढ चुकी हैं इस बीच मे कांग्रेस ने आज अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी हैं। कांग्रेस ने आज अपने बाकी बचे चार सीटो पर उम्मीदवार उतारे हैं कांग्रेस की तरफ से इस लिस्ट में मुरैना से राकेश मवई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मल्हारा से रामसिया भारती व बदनावर से कमल पटेल चुनाव लडेगे।
कांग्रेस ने इससे पहले दो सूची जारी की थी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उम्मीदवारो के ऐलान से पहले ही सघन जनसंपर्क दौरौ पर जुट गये थे वो लगातार उपचुनावो वाली सीेटो पर फीडबैक भी ले रहे थे।
जो चुनावी समीकरण निकल आ रहे है वो फिलहाल कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बता रहे है अब देखने वाली बात है कि समीकरण के समांतर ही परिणाम आते है या फिर चुनावी परिणामों मे भाजपा बाजी मारेगी।
The post मप्र उपचुनावो के लिये कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी appeared first on Political Wire.
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon