बॉलीवुड स्टार और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया है. कांग्रेस ने उन्हें पटना जिले की बांकीपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े बेटे लव सिन्हा ने पहले फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो अपने पिता और बहन सोनाक्षी सिन्हा की तरह कामयाब नहीं हुए. उन्होंने राज कंवर की फिल्म सदियां से फिल्मों में इंट्री ली थी, लेकिन फिल्म नहीं चली. उसके बाद वो जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आये.
फिल्मी दुनिया में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा पटना से कई बार सांसद रह चुके हैं. पटना जिले का बांकीपुर सीट कायस्थ बहुल इलाका है. शत्रुघ्न भी कायस्थ हैं, इसलिए उन्होंने अपने बेटे को यहां से मैदान में उतारा है.
बांकीपुर सीट में लव सिन्हा का मुकाबला निवर्तमान बीजेपी विधायक नितिन नवीन से होगा. नितिन नवीन यहां तीन बार से विधायक हैं. इसी सीट पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड़ रही हैं. जिन्होंने प्लूरल्स पार्टी बनाई है और खुद को भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और बीजेपी की नेता रहीं सुषमा साहू भी इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं.
यह सीट बीजेपी का गढ़ है. लेकिन इस बार चूंकि मुकाबला त्रिकोणीय है, इसलिए कांग्रेस को यहां जीत की संभावना नजर आ रही है. इसलिए शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां से अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा है.
The post शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की कांग्रेस में धमाकेदार एंट्री, बांकीपुर से लडेगे चुनाव appeared first on Political Wire.
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon