नरक चतुर्दशी हनुमान जयंती, दीपावली ,गोबर्धन पूजा और यमद्वितीया (भैयादूज) को लेकर न हो भ्रमित, जानिए कब मनाये ये पर्व

बापू नंदन मिश्रा

हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का विशेष महत्व है। दीपावली का पर्व धनतेरस से प्रारम्भ होकर यमद्वितीया तक  रहता है ।ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर मऊ के प्राचार्य डॉ विद्या भूषण मिश्र ने बताया कि इस वर्ष दीपावली 14 नवंबर (शनिवार) को पड़ रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके अयोध्या आये  थे। भगवान श्रीराम की वापसी पर अयोध्या मेंखुशी के साथ घर घर घी के दीपक जलाकर लोगो ने  उनका स्वागत किया  था। कहते हैं कि तभी से इस खुशी में दिवाली मनाई जाती है। हालांकि इस साल नरक चतुर्दशी और दीपावली की तिथियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस है…….

जानिए  छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) और हनुमतजयन्ति की सही तिथि और शुभ मुहूर्त:-

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी):- इस साल छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 13 नवंबर को मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी अपरान्ह 4 बजकर 11 मिनट से प्रारम्भ होगी। रात्रि में चार बत्तियो वाला दीपक यमराज को घर बाहर निकाला जाएगा। इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी।

शुभ दीपावली:-दिवाली भी इस साल 14 नवंबर को मनाई जाएगी….

1:- पूजन का मुहूर्त बृष लग्न शाम 5: 29 से 7:25 तक.!

2:- सिंह लग्न मुहूर्त रात्रि 11: 57 से 2:11मिनिट तक।

गोवर्धन पूजा और यमद्वितीया (भाईदूज) 15 नवंबर 2020 को गोवर्धन पूजा होगी। 16 नवंबर को यमद्वितीया (भैया दूज) का पर्व मनाया जाएगा।

Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon