‘वो दरवाजा तोड़कर मेरे बिस्तर तक आए.. जेल में मेरे बाथरूम में कैमरे लगे थे’: मरयम नवाज का इमरान सरकार पर आरोप

इमरान खान और मरियम नवाज

--- ‘वो दरवाजा तोड़कर मेरे बिस्तर तक आए.. जेल में मेरे बाथरूम में कैमरे लगे थे’: मरयम नवाज का इमरान सरकार पर आरोप लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी व मुस्लिम लीग की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने इमरान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरियम ने दावा किया है कि उन्हें जेल की जिस सेल में रखा गया था, वहाँ पर खुफिया कैमरे लगे हुए थे। इतना ही नहीं, उनके बाथरूम में भी गुप्त कैमरे लगाए गए थे।

उन्होंने एक साक्षात्कार में इन बातों का खुलासा करते हुए कहा कि वह अब तक दो बार जेल जा चुकी हैं और यदि वह हिरासत में रहने के दौरान महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव को विस्तार से बता दें तो इमरान सरकार को अपना चेहरा भी छिपाने की जगह नहीं मिलेगी। 

इसके बाद साक्षात्कर्ता ने जब उनसे उन चीजों को सबके सामने साझा करने को कहा कि आखिर ऐसा क्या होता है, तो मरयम ने कहा कि वह इस बारे में अभी नहीं बताएँगी क्योंकि वह जद्दोजहद कर रही हैं और वह इसकी आड़ में छिपकर विक्टिम प्ले नहीं करना चाहतीं। लेकिन वह बताना जरूर चाहती हैं कि औरत चाहे पाक में हो या दुनिया के किसी और कोने में वह कमजोर नहीं हैं।

आगे मरयम नवाज ने इमरान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर आप मरयम नवाज के होटल का कमरा तोड़कर उसके बिस्तर तक पहुँच सकते हैं, अगर उसे सच बोलने के लिए उसके पिता के सामने गिरफ्तार किया जा सकता है, अगर उसके जेल की कोठरी और बाथरूम के अंदर कैमरे लगाए जा सकते हैं, और अगर उसे व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा सकता है, तो पाकिस्तान की कोई महिला सुरक्षित नहीं है।”

याद दिला दें कि मरयम नवाज ने पिछले महीने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि वो कराची के एक होटल में रुकी हुई थीं। तभी पुलिस ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ डाला और उनके पति कैप्टेन सफ़दर अवान को गिरफ्तार कर के ले गई। पुलिस ने किस तरह से दरवाजे का लॉक तोड़ा, इसे दिखाने के लिए मरयम नवाज शरीफ ने वीडियो भी शेयर किया था। 

पुलिस के जाने के बाद उन्होंने दरवाजे के टूटे हुए लॉक को जमीन पर गिरा दिखाया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय लेखक तारिक फतह ने भी मरयम को ‘डायनामिक विपक्षी नेता’ बताते हुए पाकिस्तान पुलिस की इस हरकत की निंदा की थी।



https://ift.tt/38CmlhY
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon