--- लड़कियों से छेड़खानी करने वाला कॉन्ग्रेस नेता अनुज मिश्रा पहुँचा जेल, पिटते हुए वीडियो हुई थी वायरल लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कॉन्ग्रेस पार्टी अध्यक्ष व यौन शोषण के आरोपित अनुज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार (नवंबर 2, 2020) को सत्र न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब अनुज 14 दिन तक उरई जिले की जेल में रहेंगे।
इससे पहले उनकी एक वीडियो सामने आई थी। वीडियो में जालौन जिले में कॉन्ग्रेस कमिटी के अध्यक्ष को एक लड़की से पिटते देखा गया था। इस लड़की ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालाँकि अनुज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था और सभी चीजों को अपने ख़िलाफ़ साजिश करार दिया था। इस मामले में यूपी कॉन्ग्रेस ने 5 लोगों की टीम बनाई है। यह टीम इस मामले पर आगे की जाँच करेगी।
उरई के सीओ संतोष कुमार ने वीडियो संज्ञान में आने के बाद बताया कि अनुज मिश्रा के ख़िलाफ़ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। दोनों पक्ष एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। इस पूरे केस में आगे की जाँच जारी है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि अनुज के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
कांग्रेस का असली चाल चरित्र और चेहरा… https://t.co/yno2JOJTtQ pic.twitter.com/6ozA6SRzn8
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 1, 2020
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी यह वायरल वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्शन लिखा था, “कॉन्ग्रेस का असली चाल चरित्र और चेहरा।” वहीं सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटों की ही है श्रीमती प्रियंका गाँधी जी, ज़रा गाड़ी निकाल कर अपने ज़िलाध्यक्ष से पूछ आइए – महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करना कब बंद करेंगे?”
हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटों की ही है श्रीमति @priyankagandhi जी, ज़रा गाड़ी निकाल कर अपने ज़िलाध्यक्ष से पूछ आइए – महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करना कब बंद करेंगे? pic.twitter.com/shX91Dv4UH
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) November 1, 2020
गौरतलब है कि अनुज मिश्रा की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियाँ उन्हें खूब पीट रही हैं। लड़की वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता से कहती हैं , “अब लड़कियों को गाली दोगे? अब छेड़खानी करोगे? अब लड़कियों पर ट्राय करोगे?” जिस पर कॉन्ग्रेस नेता अनुज मिश्रा लड़कियों के पैर पकड़ कर उनसे माफ़ी माँगते हैं, उन्हें बहन कह कर संबोधित करते हैं और अंत में कहते हैं कि अब वह ऐसा कभी नहीं करेंगे।
बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कॉन्ग्रेस नेता अनुज मिश्रा की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ नज़र आ रहे हैं।
https://ift.tt/34RLfb9
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon