ट्रंप ने किया ट्वीट : डेमोक्रेट्स चुनाव चुरा लेना चाहते हैं

ऐसे समय जब वोटों की गिनती चल रही है, डोनल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक कई राज्यों में चुनाव जीत कर जो बाइडन के साथ सीटों के अंतर को काफी कम कर दिया है, लेकिन पीछे चल रहे हैं, उन्होंने एक बार फिर चुनाव नतीजों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव चुराना चाहती है', यानी वह चुनाव नतीजों में घपला करना चाहती है। ट्विटर ने उनके इस ट्वीट को विवादास्पद क़रार दिया है। 

अब तक के नतीजों में डोनल्ड ट्रंप को अलास्का, अरकान्सस, कैन्सस, केंटकी, लु़जियाना, मिसीसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना, साउथ कैरोलाइन, उटा में जीत हासिल हो चुकी है। 

लेकिन बाइडन ने कैलीफोर्निया, कोलोरैडो, कोलंबिया, कनेक्टीकट, डेलावेअर, इलिनॉय, मेरीलैड, मैसाच्युसेट्स, न्यू हैंपशायर, न्यू जर्सी, न्यू मेक्सिको, न्यूयॉर्क, ओरेगॉना, रोड आइलैंड, वरमों, वर्जीनिया और वॉशिंगटन जीत लिया है। 

ट्रंप इस समय 212सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि जो बाइडन अभी भी उनसे आगे हैं और 223सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुछ देर पहले तक यह अंतर 205-136 सीटों का था। 



https://ift.tt/2GDGLvk
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon