रिपब्लिक टीवी के प्रमुख संपादक अर्णब गोस्वामी को 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया है। 'रिपब्लिक टीवी चैनल' की ओर से ट्वीट में उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि की गई है। कई मीडिया रिपोर्टों में भी पुलिस के हवाले से उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि की गई है। इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बयान नहीं आया है। उनकी गिरफ़्तारी 2018 में 53 साल के एक इंटीरियर डिज़ाइनर की आत्महत्या के मामले में की गई है।
गिरफ़्तारी से पहले इस मामले में काफ़ी हंगामा हुआ। बुधवार सुबह ही मुंबई पुलिस अर्णब गोस्वामी के आवास पर पहुँच गई थी। इस मामले में 'रिपब्लिक टीवी चैनल' ने दावा किया है कि इस दौरान अर्णब गोस्वामी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। चैनल ने ख़ुद उनकी गिरफ़्तारी को लेकर ट्वीट किया।
#IndiaWithArnab | Arnab Goswami arrested after SHOCKING physical assault; arrest in closed case #ArnabGoswami https://t.co/92MjrHfOzT
— Republic (@republic) November 4, 2020
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने भी एक ट्वीट कर पुलिस के हवाले से उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
https://ift.tt/3m87d0h
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon