पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। इस वजह से 30 सदस्यों वाली पुडुचेरी की विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली वी. नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है। कांग्रेस के पास 15 विधायक थे लेकिन अब यह संख्या 11 रह गई है। डीएमके के दो विधायक उसके साथ हैं लेकिन फिर भी बहुमत के लिए ज़रूरी 16 विधायकों से उसके पास तीन विधायक कम हैं।
इन चार विधायकों में से दो विधायकों ने पिछले महीने 25 जनवरी को इस्तीफ़ा दिया था, एक विधायक ने सोमवार को और एक विधायक ने मंगलवार को इस्तीफ़ा दिया है।
यह सियासी घटनाक्रम तब हुआ है जब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी के दौरे पर आने वाले हैं। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले चार विधायकों के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी के लिए सत्ता में वापसी करना मुश्किल हो सकता है।
https://ift.tt/3de50OV
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon