दक्षिण भारत में कांग्रेस को झटका, केसवन ने पार्टी छोड़ी

कांग्रेस को दक्षिण भारत में बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु में कांग्रेस नेता सीआर केसवन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो किस पार्टी में जाएंगे, अभी यह तय नहीं है। केसवन भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगपालाचारी के प्रपौत्र हैं। सीआर केसवन ने गुरुवार को पार्टी से मतभेदों का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने इस्तीफे में, सीआर केसवन ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और मूल्यों ने उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन मेरा मानना है कि मैं मौजूदा समय में पार्टी के साथ सहमत नहीं हूं। यही कारण है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी से इनकार कर दिया था और इससे भी भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से परहेज किया था।

सीआर केसवन ने एएनआई से कहा- समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि पार्टी का नजरिया और रवैया न तो रचनात्मक था और न ही ठोस। मैं पिछले 22 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे लगता है कि कांग्रेस में जिन मूल्यों के लिए मैंने काम किया, वे बदल गए।



https://ift.tt/e7cZySE
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon