पुलवामा में कश्मीरी पंडित की हत्या 

जम्मू कश्मीर में चार महीने बाद फिर से टारगेट किलिंग हुई है। पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने हिंदू नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित की पहचान अचन निवासी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के रूप में हुई। बाजार में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज रविवार को उनकी मौत हो गई।

उन्हें पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय शर्मा एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक वर्ग के एक नागरिक संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी अचन पुलवामा पर स्थानीय बाजार जाते समय गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए गांव में सशस्त्र गार्ड तैनात किया गया है। 

पिछले चार महीनों में किसी हिंदू नागरिक पर यह पहला हमला है। पिछले साल कश्मीरी पंडितों और गैर-स्थानीय लोगों पर टारगेट हमले शुरू हुए थे।



https://ift.tt/4g35rh8
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon