कोरोना अपडेट: 24 घंटों में 86,508 नए मामले, 1,129 लोगों की मौत

दुनिया भर में अब तक 3,17,79,835 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 9,75,104 लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,508 नए मामले सामने आए हैं और 1,129 

लोगों की मौत हुई है।  

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,32,519 हो गयी है और अब तक कुल 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है। 

संक्रमित लोगों में से 9,66,382 का इलाज चल रहा है जबकि 46,74,988 लोग ठीक हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12,63,799 हो गया है और 33,886 लोगों की मौत हो चुकी है। 

आंध्र प्रदेश में 6,46,530 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5,506 अब तक लोगों की मौत हो चुकी है। 

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,57,999 हो गई है और अब तक 9,010 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में 5,40,847 लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 8,266 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,69,686 हो गया है और 5,299 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली में अब तक 2,56,789 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5,087 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 2,01,884 जबकि ब्राज़ील में 1,38,105 लोगों की मौत हुई है। 

मैक्सिको में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 74,949 और ब्रिटेन में 41,951 हो चुकी है। 

इटली में अब तक 35,758 और फ़्रांस में 31,447 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण गई है। 



https://ift.tt/2ZJZfRW
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon