केरल: 5 और 10 साल की बच्चियों का रेप करने वाले नौशाद व नवास हुए गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

केरल रेप नौशाद नवास

--- केरल: 5 और 10 साल की बच्चियों का रेप करने वाले नौशाद व नवास हुए गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---

केरल की त्रिवेंद्रम पुलिस ने रविवार (अक्टूबर 4, 2020) को दो नाबालिग बच्चियों के रेप के आरोप में कथिततौर पर दो जुड़वा भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान नौशाद और नवास के रूप में हुई है। पीड़ित बच्चियों की उम्र 10 साल और 5 साल है। दोनों भाइयों पर बच्चियों के साथ कई बार रेप करने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नाबालिगों के माता पिता काम पर जाने के कारण उन्हें इन दोनों के पास देख-रेख के लिए छोड़ कर जाते थे। मगर, उन्हें इस संबंध में शक तब हुआ जब उन्हें अपने बच्चों के बर्ताव में फर्क दिखने लगा और उन्होंने इस बारे में उनसे बात की। दोनों बच्चियों ने माता पिता को सारी बातें बताईं, जिसे सुनकर वह फौरन थाने पहुँचे।

बच्चियों के माता पिता ने मामले में दोनों भाइयों नौशाद और नवास के ख़िलाफ़ शिकायत करवाई और आरोप लगाया कि दोनों बच्चियों का कई बार रेप किया गया है। पुलिस ने इस मामले को दर्ज करने बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उनके ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस बताती है कि आरोपितों ने बच्चियों का कथिततौर पर रेप करने के बाद उन्हें धमकी दी थी कि वह अपने पिता और रिश्तेदारों में से किसी को इस संबंध में न बताएँ। आरोपितों ने बच्चियों को धमकाते हुए कहा था कि अगर वह ऐसा करेंगी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें, पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि एक ओर जहाँ केरल में दोनों बच्चियों के साथ रेप की वारदात का मामला सामने आया है। वहीं हाथरस में भी एक और रेप के बाद मौत का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की उम्र मात्र 6 साल थी। जानकारी के अनुसार, रेप का आरोप बच्ची की मौसी के बेटे पर ही लगा है।



https://ift.tt/2Ssd6b7
Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon