--- बिहार में आ गए शुरुआती रुझान: महागठबंधन 73 तो NDA 50 सीटों पर आगे – श्रेयसी सिंह और अनंत सिंह की लीड लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है और इसके रुझान सामने आ रहे हैं। अभी तक के रुझानों के अनुसार जमुई से शूटर श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। वो बिहार के दिग्गज दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।
वाल्मीकिनगर से जदयू के युवा विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह आगे चल रहे हैं। शिवहर से आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद सिटिंग विधायक सर्फुद्दीन से आगे चल रहे हैं।
फ़िलहाल महागठबंधन 73 और राजग 50 सीटों पर आगे चल रहा है। झंझारपुर से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार आगे चल रहे हैं।
बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों के बहुमत की आवश्यकता है। 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने तेजस्वी यादव की जीत अनुमान लगाया था।
https://ift.tt/2IqAjZd
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon