--- मतगणना से पहले बिहार में मर्डर: BJP महिला नेता के पति को मारी 2 गोली, पटना अस्पताल पहुँचने से पहले मौत लेख आप ऑपइंडिया वेबसाइट पे पढ़ सकते हैं ---
बिहार के आरा में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले सोमवार (नवंबर 9, 2020) को भाजपा नेत्री के पति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सिविल कोर्ट के वकील व भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के पति को गोली मारी।
इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर पटना रेफर किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
आरा में वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेत्री के पति की गोली मारकर हत्या#VerdictWithNews18 #BattleForBihar
— News18 Bihar (@News18Bihar) November 10, 2020
मृतक की पहचान प्रीतम नारायण सिंह के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नीलू सिंह भाजपा पार्टी की सक्रिय नेत्री हैं। इस विधानसभा चुनावों में भी वह अपने पार्टी के प्रचार के लिए हर जगह सक्रिय नजर आईं थीं।
इस घटना के बाद मौके पर कई आला अधिकारियों ने पहुँच कर मुआएना किया। मृतक के बेटे प्रियदर्शी ने बताया कि उसके पिता जब शाम में सिविल कोर्ट से वापस घर लौट रहे थे, तभी सुंदर नगर मोहल्ले में मंदिर के समीप दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोका और उनसे हाल-चाल पूछकर उन्हें गोली मार दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक को एक गोली सिर और दूसरी पीठ में मारी गई। मृतक के बेटे ने अपने पिता-चाचा के बीच एक जमीनी विवाद का खुलासा किया है। इस पर पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें कुछ प्रथम सूत्र मिले हैं, उन्हीं आधार पर वह अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। जाँच में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी पुलिस ने दिया है।
पुलिस के मुताबिक दो की संख्या में बदमाश एक बाइक पर आए थे, जो वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। पुलिस को मौके से पिस्टल की गोली का दो खोखा मिला है।
https://ift.tt/3n91cA1
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon