भेलूपुर थाने के इस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पाण्डेय हुवे सस्पेंड, होगी विभागीय जाँच भी

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाने पर तैनात बहुचर्चित रहे इस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पाण्डेय को एसएसपी वाराणसी ने अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। यही नही उनके खिलाफ विभागीय जाँच एसपी क्राइम को सौपी गई है। माना जा रहा है कि ये कार्यवाही राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना प्रभारी से की गई अभद्रता के कारण हुई है।

गौरतलब हो कि हमेशा चर्चा में रहने वाले इस्पेक्टर क्राइम थाना भेलूपुर एक बार फिर दो दिन पूर्व चर्चा में आये थे। इस बार उनपर आरोप था कि उन्होंने नशे में धुत होकर थाना प्रभारी भेलूपुर के साथ अभद्रता किया और उन पर अपनी पिस्टल तान दिया था।

जियो रे बाहुबली – वर्दी बनाम वर्दी, चर्चाओं के केंद्र भेलूपुर थाने के इस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पाण्डेय ने तानी इस्पेक्टर अजय श्रोतिया पर गन

इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी ने अपनी जाँच रिपोर्ट एसएसपी वाराणसी को प्रेषित किया था, जिसके बाद कल 08-11-2020 को देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भेलूपुर में नियुक्त निरीक्षक अपराध राजेश कुमार पाण्डेय को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इसके अलावा उनके खिलाफ विभागीय जाँच पुलिस अधीक्षक अपराध को सौंपी गयी है।

Previous
Next Post »

Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon