तारिक खान
जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अचंभित करने वाली घटना एक सप्ताह पहले सामने आई जब एक कुवारे युवक को शादी हेतु लड़की दिखाने के बहाने उसके एक परिचित ने ले जाकर उसका दुष्कर्म किया. घटना तब प्रकाश में आई जब दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति ने उस युवक के साथ दुबारा दुष्कर्म करने की कोशिश किया.

दुष्कर्म पीड़ित बीते शुक्रवार को परिजनों के साथ पंहुचा और पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक पर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पांच दिन पूर्व शादी के लिए लड़की दिखाने का हवाला देकर आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गया। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान स्थान पर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी ने दोबारा कुकर्म का प्रयास किया तो पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बाबत एसओ सुरेरी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon