ए जावेद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश उपचुनावों में भाजपा को एक नुक्सान होता दिखाई दे रहा है। वर्त्तमान रुझानो को अगर देखे तो भाजपा को पञ्च सीट पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वही सपा ने एक सीट पर और एक अन्य सीट पर निर्दल ने बढ़त बनाई हुई है।
वर्त्तमान ताज़ा स्थिति के अनुसार नौगावां सादात से समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संगीता चौहान से ६३४ मतो से आगे चल रहे है। वही बुलंदशहर से भाजपा की उषा सुरोही अपने बसपा के मो0 युनुस से ६३१८ मतों से आगे चल रही है। टूंडला सीट से भाजपा के प्रेम पाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के महाराज सिंह से ३९२९ मतों से आगे चल रहे है। बांगरमऊ सीट से भाजपा के श्रीकांत कटियार कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी से १०६१० मतो से आगे चल रहे है।
घाटमपुर से भाजपा के उपेन्द्र नाथ पासवान बसपा के कुलदीप से २६९७ मतो से आगे चल रहे है। वही देवरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश सपा के ब्रह्मेश्वर से ४०९९ मतो से आगे चल रहे है। सबसे बड़ा उलटफेर दिखाई दिया जौनपुर के मल्हानी सीट पर जहा निर्दल प्रत्याशी बाहुबली धनञ्जय सिंह अपने निकटतम प्रतिदव्न्दी सपा के लकी यादव से ४२२२ मतों से आगे चल रहे है।
This is dummy text. It is not meant to be read. Accordingly, it is difficult to figure out when to end it. But then, this is dummy text. It is not meant to be read. Period.
Please don't enter any spam link in comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon